जरुरी जानकारी | फर्जी राय देने वालों की पहचान को व्यापार मालिकों के साथ साझा करना चाहिए: एफएचआरएआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होटल निकाय एफएचआरएआई ने ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर फर्जी राय (रिव्यू) देने वालों की पहचान को व्यापार मालिकों के साथ साझा करने की मांग की है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई होटल निकाय एफएचआरएआई ने ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर फर्जी राय (रिव्यू) देने वालों की पहचान को व्यापार मालिकों के साथ साझा करने की मांग की है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने वाणिज्य एवं उद्योग एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में यह बात कही है।

होटल निकाय ने फर्जी और भ्रामक ऑनलाइन समीक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियोजित विनियमन के तहत वस्तुओं और सेवाओं की अलग-अलग व्यवस्था करने का भी आह्वान किया है।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबक्षीश सिंह कोहली ने कहा, ‘‘उद्योग के लिए सबसे बड़ी चिंताओं में से एक राय देने वाले का पता लगाने की कमी है, जिससे उनकी समीक्षा/राय को प्रमाणित करना लगभग असंभव हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुमनाम लोगों की समीक्षा एक गलत धारणा पैदा करती है, जो संभावित ग्राहकों को गुमराह कर देता है।’’

गौरतलब है कि सरकार ने मई में उपभोक्ता मामले के विभाग से ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर नकली समीक्षाओं पर रोक लगाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड