जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 1,628 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, चार मई निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,133 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी।

पिछले वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 30,037 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 24,942 करोड़ रुपये थी।

आईडीबीआई बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 3,280 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 मार्च, 2024 को सुधरकर 0.34 प्रतिशत हो गया, जो 31 मार्च, 2023 को 0.92 प्रतिशत था।

आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने 15 प्रतिशत लाभांश का प्रस्ताव दिया है जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू