देश की खबरें | आईसीएमआर श्वसन संक्रमण और निमोनिया में एंटीबायोटिक के उपयोग के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ऊपरी श्वसन संक्रमण, बुखार और निमोनिया में एंटीबायोटिक के आनुभजन्य उपयोग के लिए पहली बार साक्ष्य-आधारित व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने पर काम कर रहा है।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ऊपरी श्वसन संक्रमण, बुखार और निमोनिया में एंटीबायोटिक के आनुभजन्य उपयोग के लिए पहली बार साक्ष्य-आधारित व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने पर काम कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि इस तरह के साक्ष्य प्राप्त करने की प्रक्रिया में मौजूदा साहित्य से जुड़ी व्यवस्थित समीक्षाओं और मेटा-विश्लेषणों का संकलन शामिल होगा जो अच्छी तरह परिभाषित समीक्षात्मक प्रश्नों पर केंद्रित होंगे।

उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थित समीक्षाओं और मेटा-विश्लेषणों से प्राप्त साक्ष्यों का जीआरएडीई (सिफारिशों के मूल्यांकन, विकास और मूल्यांकन की ग्रेडिंग) दृष्टिकोण का उपयोग करके व्यवस्थित रूप से मूल्यांकन किया जाएगा ताकि इसकी गुणवत्ता का पताया लगाए जा सके।

इस संबंध में शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय ने शोधकर्ताओं से ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (अभिरुचि पत्र) आमंत्रित किया है।

यह ग्रेडिंग पद्धति साक्ष्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने का काम करेगी।

‘पेशेंट, इंटरवेंशन, कंपैरिजन एंड आउटकम’ (पीआईसीओ) से जुड़े समीक्षा प्रश्नों को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है - अनुभवजन्य एंटीबायोटिक को कब शुरू करना है, एंटीबायोटिक दवाओं का कौन सा वर्ग अनुभवजन्य रूप से शुरू करना है, अनुभवजन्य एंटीबायोटिक कब बंद करना है और एंटीबायोटिक को कब बदलना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट