आईसीएमआर ने कोविड-19 को काबू करने संबंधी केरल की रणनीति की प्रशंसा की

आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संचारी रोगों के प्रमुख डॉ. रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि भारत ने पिछले तीन महीनों में कोविड-19 की जांच की मजबूत प्रणाली विकसित की है।

जमात

तिरुवनंतपुरम, दो मई भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने की केरल की रणनीति एवं उसकी मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि वह जांच एवं रोकथाम रणनीतियों के लिए ‘‘केरल मॉडल का उदाहरण’’ देता रहेगा।

आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संचारी रोगों के प्रमुख डॉ. रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि भारत ने पिछले तीन महीनों में कोविड-19 की जांच की मजबूत प्रणाली विकसित की है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ ऑनलाइन बातचीत में यह बात कही। केरल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस वार्ता को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया।

गंगाखेडकर ने कहा, ‘‘केरल की रोकथाम प्रणाली सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों में शुमार है और यह बेजोड़ है। इसलिए, जहां तक जांच एवं रोकथाम रणनीतियों की बात है, हम केरल का उदाहरण देना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने बताया कि देश का सरकारी क्षेत्र अब प्रतिदिन एक लाख 25 हजार जांच करने में सक्षम है।

केरल में शनिवार को संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 499 हो गई। राज्य में 400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन तीन की मौत हो चुकी है। राज्य में 96 लोगों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट