आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के लिए त्वारित एंटी बॉडी टेस्ट किट को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए

आईसीएमआर ने बुधवार रात को मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया था। इन में उन कंपनियों के नाम थे जिनकी जांच किटों को पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने अबतक मान्य पाया है। इस सूची में चीन की दो कंपनियों—ग्वांगझोउ वॉन्डफो बायोटेक और झुहाई लिवजोन डाइअग्नास्टिक्स—का भी नाम था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने पिछले महीने इन कंपनियों के आयात के लाइसेंस रद्द कर दिए थे।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई आईसीएमआर ने कोरोना वायरस की जांच के लिए त्वारित एंटी बॉडी टेस्ट किट पर संशोधित मार्गदर्शन दस्तावेज बृहस्पतिवार को जारी किया और उन कंपनियों की सूची दी जिनकी किट मान्य और संतोषजनक पायी गयी हैं।

आईसीएमआर ने बुधवार रात को मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया था। इन में उन कंपनियों के नाम थे जिनकी जांच किटों को पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने अबतक मान्य पाया है। इस सूची में चीन की दो कंपनियों—ग्वांगझोउ वॉन्डफो बायोटेक और झुहाई लिवजोन डाइअग्नास्टिक्स—का भी नाम था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने पिछले महीने इन कंपनियों के आयात के लाइसेंस रद्द कर दिए थे।

इस दस्तावेज को बृहस्पतिवार सुबह बेवसाइट से हटा दिया गया था और बाद में संशोधित दस्तावेज अपलोड किया गया।

संशोधित दस्तावेज में उक्त दोनो चीनी कंपनियों के नाम हैं लेकिन कहा गया है कि इन दोनों कंपनियों के वितरकों को मार्केटिंग लाइसेंस केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने रद्द कर दिए हैं।

आईसीएमआर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए ऐसे त्वारित एंटी बॉडी परीक्षण की सिफारिश नहीं की गई है। इसने पहले कहा था कि इन परीक्षणों का इस्तेमाल सिर्फ नजर रखने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए।

आईसीएमआर ने संशोधित निर्देश दस्तावेज में कहा है कि आज तक, 42 एंटीबॉडी-आधारित त्वारित परीक्षणों को संतोषजनक पाया गया है। इनमें से 10 किट भारत में बनती हैं।"

उसने कहा कि इन त्वारित एंटीबॉडी परीक्षण किट को प्रयोगशाला में पुष्टि किया गया है। किट का प्रदर्शन क्षेत्र की परिस्थितियों के मुताबकि, भिन्न हो सकता है।"

आईसीएमआर ने कहा कि ये परीक्षण रक्त/सीरम/प्लाज्मा नमूनों पर किए जा सकते हैं जिनके परिणाम 30 मिनट में मिल जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी