आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 156 करोड़ रुपये

इससे पिछले वित्त वर्ष की चोथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में कंपनी ने 122 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 156 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की चोथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में कंपनी ने 122 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बयान में कहा कि आमदनी बढ़ने और सांविधिक कर दरों में बदलाव से उसका शुद्ध लाभ बढ़ा है।

वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी की आय समीक्षाधीन तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 482 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 428 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने पांच रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 6.75 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की घोषणा की है। इससे पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव