जरुरी जानकारी | एमएसएमई के पांच लाख रुपये तक के दावों का 10 दिन में निपटान करेगी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कहा है कि वह सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के पांच लाख रुपये तक के दावों का सर्वे पूरा होने के 10 दिन के भीतर निपटान करेगी।
नयी दिल्ली, 27 जून आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कहा है कि वह सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के पांच लाख रुपये तक के दावों का सर्वे पूरा होने के 10 दिन के भीतर निपटान करेगी।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (27 जून) के मौके पर कंपनी ने यह घोषणा की।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बयान में कहा कि एमएसएमई और स्टार्टअप के दावों का तेजी से निपटान करने के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने एमएसएमई को 31 मार्च, 2022 तक 15 लाख पॉलिसियां बेची हैं।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के कार्यकारी निदेशक संजीव मंत्री ने कहा, ‘‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं और हाल के दिनों में मुश्किल चुनौतियों के बीच इन्होंने जबर्दस्त जुझारू क्षमता का प्रदर्शन किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)