जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में तीन गुना बढ़कर 4,403 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ तीन गुने से अधिक बढ़कर 4,403 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ तीन गुने से अधिक बढ़कर 4,403 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने इससे पिछले साल की समान तिमाही में 1,221 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय (एकल) बढ़कर 23,953 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान तिमाही में 23,443.66 करोड़ रुपये थी।

निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ एकीकृत आधार पर मार्च तिमाही में बढ़कर 4,886 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2019-20 की अंतिम तिमाही में 1,251 करोड़ रुपये था।

इस तरह एकीकृत आधार पर आय 40,121 करोड़ रुपये से बढ़कर 43,621 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का कुल एनपीए या अवरुद्ध ऋण मार्च 2021 के अंत में कुल अग्रिम के मुकाबले घटकर 4.96 प्रतिशत रह गया, जो 31 मार्च 2020 को 5.53 प्रतिशत था।

इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 1.41 प्रतिशत से घटकर 1.14 प्रतिशत पर आ गया। आलाच्य तिमाही में बैंक को एनपीए के लिए 2883.47 करोड़ रुपये का प्रावधान करना पड़ा । पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इस मद पर प्रावधान 5,967.44 करोड़ रुपये का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड