जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,261 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय बढ़कर 40,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड