जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक के शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड वृद्धि, आय भी बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में एकीकृत आधार पर 4,882 करोड़ रुपये के साथ चार गुना से अधिक बढ़ा। इसकी बड़ी वजह बैंक की मूल आय बढ़ना और कोविड-19 से संबंधित प्रभाव के लिए प्रावधान कम होना है।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में एकीकृत आधार पर 4,882 करोड़ रुपये के साथ चार गुना से अधिक बढ़ा। इसकी बड़ी वजह बैंक की मूल आय बढ़ना और कोविड-19 से संबंधित प्रभाव के लिए प्रावधान कम होना है।

बैंक का वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में एकीकृत लाभ 1,131 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

समीक्षावधि में बैंक का शुद्ध लाभ एकल आधार पर 4,251 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 655 करोड़ रुपये था। यह बैंक के इतिहास में किसी तिमाही में सबसे अधिक वृद्धि है।

आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज से शुद्ध आय 16 प्रतिशत बढ़कर 9,366 करोड़ रुपये रही। हालांकि बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन इस अवधि में 0.10 प्रतिशत घटकर 3.57 प्रतिशत हो गया। जबकि बैंक की ऋण वितरण में वृद्धि उसकी छह प्रतिशत की जमा वृद्धि के मुकाबले लगभग आधी रही।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

बैंक के अध्यक्ष संदीप बत्रा ने कहा बैंक के उच्च लाभ वृद्धि की अहम वजह उसकी शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोत्तरी होना है। इसके अलावा बैंक की ऋण वितरण रणनीति ने उसे ऊंची आय में मदद की।

बैंक का फंसे कर्ज के लिए प्रावधान 2,995.27 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल इसी अवधि में यह 2,506.87 करोड़ रुपये था।

बत्रा ने कहा कि बैंक ने कोविड-19 के असर से निपटने के लिए 8,700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया था। इसका अधिकतर हिस्सा मार्च और जून की अवधि में ही रख दिया गया था। अब बैंक को लगता है कि उसने महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए पर्याप्त प्रावधान किया है।

समीक्षावधि बैंक की एकीकृत आय 39,321.42 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 37,424.78 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान उसकी एकल आधार पर परिचालन आय 23,650.77 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 22,759.52 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की स्थिति में भी सुधार दर्ज किया।

बैंक का सकल एनपीए इस दौरान सकल ऋण का 5.17 प्रतिशत यानी 38,989.19 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 5.37 प्रतिशत यानी 45,638.79 करोड़ रुपये था।

बैंक का शुद्ध एनपीए समीक्षावधि में उसके शुद्ध ऋण का एक प्रतिशत यानी 7,187.51 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 1.60 प्रतिशत यानी 10,916.40 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू