जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

मुंबई, 26 अक्टूबर निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,261 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय बढ़कर 40,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था।

बैंक के कार्यकारी निदेशक संदीप बत्रा ने कहा कि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सितंबर तिमाही में 4.36 प्रतिशत था और आगे चलकर स्थिर रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी