जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अपनी हिस्सेदारी चार प्रतिशत बढ़ाएगा आईसीआईसीआई बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक को अगले 16 माह में अपनी साधारण बीमा इकाई आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अपनी हिस्सेदारी चार प्रतिशत बढ़ाकर 52 प्रतिशत करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 29 मई आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक को अगले 16 माह में अपनी साधारण बीमा इकाई आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अपनी हिस्सेदारी चार प्रतिशत बढ़ाकर 52 प्रतिशत करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

आईसीआईसीआई बैंक ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। अभी बैंक की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 48.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मौजूदा बाजार मूल्य पर बैंक को चार प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 2,352.5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

बैंक ने मार्च में कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसे नौ सितंबर, 2024 तक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अपनी हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से नीचे लाने को कहा था।

हालांकि निदेशक मंडल ने कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी कई चरणों में चार प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। बैंक नौ सितंबर, 2024 तक बीमा कंपनी को अपनी अनुषंगी बनाने के लिए इस चार में से कम से कम ढाई प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।

निदेशक मंडल ने कार्यकारी निदेशक संदीप बत्रा की 23 दिसंबर, 2023 से 22 दिसंबर, 2025 तक दो साल के लिए और पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\