देश की खबरें | आईसीजी ने दमन तट पर फंसे पांच मछुआरों को बचाया, उनकी नाव में पानी भर गया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने अरब सागर में दमन तट के पास डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका से पांच लोगों को बचा लिया। बुधवार को यह जानकारी दी गई। मछुआरों की नौका में पानी भर गया था।

दमन, 13 नवंबर भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने अरब सागर में दमन तट के पास डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका से पांच लोगों को बचा लिया। बुधवार को यह जानकारी दी गई। मछुआरों की नौका में पानी भर गया था।

एजेंसी ने बताया कि बचाव अभियान मंगलवार शाम को चलाया गया।

आईसीजी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक नौका पर सवार पांच मछुआरों को निकाल कर हवाई मार्ग से दमन जिले के बोर्डी समुद्र तट पर सुरक्षित उतारा गया तथा उन्हें आवश्यक सहायता और प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘दमन पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि मछली पकड़ने वाली नौका ‘आईएफ’ भक्ति साई में पानी भर गया है। इसके बाद, आईसीजी वायु स्टेशन दमन ने संकट में फंसे चालक दल के पांच सदस्यों को बचाने के लिए शाम 5:32 बजे हेलीकॉप्टर सीजी 801 को रवाना किया।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाम 5:45 बजे तक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गया, चालक दल के तीन सदस्यों को सफलतापूर्वक निकाला गया और उन्हें बोर्डी समुद्र तट पर सुरक्षित उतारा गया, जहां आईसीजीएस दहानू टीम ने तत्काल सहायता और प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

इसके बाद हेलीकॉप्टर चालक दल के शेष दो सदस्यों को वापस लाने के लिए लौट आया, जिन्हें सुरक्षित रूप से भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमन ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\