खेल की खबरें | 30 सितंबर से शुरू होगा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, कोलंबो तटस्थ स्थान होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर के बीच खेला जायेगा जिसमे कोलंबो को तटस्थ अतिरिक्त स्थान के रूप में जोड़ा गया है ।

दुबई, दो जून महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर के बीच खेला जायेगा जिसमे कोलंबो को तटस्थ अतिरिक्त स्थान के रूप में जोड़ा गया है ।

भारत पहले इसका इकलौता मेजबान था लेकिन टूर्नामेंट के मैच अब बेंगलुरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जायेंगे ।

कोलंबो को इसलिये जोड़ा गया है क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये भारत नहीं आयेगा और इस साल की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी ।

इसके तहत भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे जबकि पाकिस्तान और बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में हुए थे ।

आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट बेंगलुरू में 30 सितंबर से शुरू होगा । भारत में 12 साल बाद महिला क्रिकेट विश्व कप कराया जा रहा है ।’’

पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा जबकि दूसरा 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जायेगा ।

फाइनल दो नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में होगा ।

मेजबान भारत के अलावा गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इसमें भाग लेंगे ।

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अप्रैल में छह टीमों के क्वालीफायर में शीर्ष दो में रहकर इसमें जगह बनाई है ।

आस्ट्रेलिया सात बार का चैम्पियन है जबकि भारत एक बार भी नहीं जीत सका है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\