खेल की खबरें | आईसीसी टी20 रैंकिंग : राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गये।

दुबई, तीन मार्च भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गये।

राहुल 816 अंक से इंग्लैंड के डेविड मलान (915) से पीछे हैं जो अपने शीर्ष स्थान पर डटे हुए हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गये जबकि आस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गये। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी सूची में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गये।

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है।

न्यूजीलैंड के डेवन कोनवे ने शुरूआती मैच में नाबाद 99 रन बनाये थे जिससे वह 46 पायदान के फायदे से महज आठ मैचों के बाद ही 17वें स्थान पर जबकि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 97 रन की पारी के बूते तीन पायदान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंचे।

आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान (736) शीर्ष पर हैं।

शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गये।

आस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से सूची में दोबारा प्रवेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\