खेल की खबरें | आईसीसी रैंकिंग: नबी ने एकदिवसीय में शीर्ष हरफनमौला के तौर पर शाकिब का दबदबा खत्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म कर शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी बन गये।

दुबई, 14 फरवरी अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म कर शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी बन गये।

टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर हालांकि कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह और चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहने के बाद तीसरे टेस्ट में टीम में वापसी करने को तैयार रविंद्र जडेजा शीर्ष हरफनमौला बने हुए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में 136 रन की यादगार पारी खेलने के बाद नबी रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंचे। उन्होंने इस मैच में एक विकेट भी चटकाया जिससे एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गये।

नबी (39 साल और एक महीने) हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज हरफनमौला बन गये। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जो जून 2015 में 38 साल और आठ महीने की उम्र में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे थे।

शाकिब सात मई 2019 से नौ फरवरी 2024 तक रिकॉर्ड 1739 दिनों के लिए वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर रहे।

शाकिब पिछले कुछ समय से चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है और इस बीच नबी अपने दमदार खेल से शीर्ष पायदान पर पहुंचने में सफल रहे।

एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष स्थान पर बने हुए है जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (14 स्थान के सुधार के साथ 26वें पायदान पर) और दिलशान मदुशंका (चार स्थान के सुधार के साथ 33वें पायदान) अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दमदार खेल से अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू