खेल की खबरें | आईसीसी ने कोविड-19 के कारण दो अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताएं स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाली अपनी दो अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं को भी गुरुवार को स्थगित कर दिया।

दुबई, 23 जुलाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाली अपनी दो अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं को भी गुरुवार को स्थगित कर दिया।

आईसीसी ने सितंबर में नामीबिया में होने वाले पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 सीरीज और तंजानिया में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर डिवीजन दो को स्थगित किया है।

यह भी पढ़े | विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल से आखिर क्यों कहा- अबे तूने अपनी तारीफ के लिए बुलाया है क्या मुझे यहां पर? पढें पूरा वाकया.

आईसीसी के बयान के अनुसार नामीबिया में होने वाला विश्व कप लीग-2 सीरीज विश्व कप 2023 के क्वालीफिकेशन का हिस्सा था। इसमें नामीबिया, पापुआ न्यूगिनी और अमेरिका को हिस्सा लेना था।

अंडर-19 विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर डिवीजन दो तंजानिया में सात से 14 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था जिसमें बोत्सवाना, कीनिया, मोजाम्बिक, रवांडा, सिएरा लियोन और मेजबान देश को भाग लेना था।

यह भी पढ़े | भारत की ओलंपिक तैयारियों को बड़ा झटका, वाडा ने 6 महीने के लिए बढ़ाया एनडीटीएल का निलंबन.

आईसीसी ने कहा कि उसकी प्राथमिकता अब भी खिलाड़ियों, कोच, अधिकारियों, प्रशंसकों और संपूर्ण क्रिकेट समुदाय की सुरक्षा है।

आईसीसी की प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटले ने कहा, ‘‘वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के साथ वैश्विक स्वास्थ्य चिंताएं महत्वपूर्ण हैं तथा कोविड-19 को लेकर सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं की सलाह पर हमने अपने सदस्यों की सलाह पर दो अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का फैसला किया। ’’

खेल की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि एशिया में अंडर-19 विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर डिवीजन दो के एक से नौ दिसंबर के बीच थाईलैंड में होने वाले मुकाबलों की भी समीक्षा की जाएगी।

आईसीसी ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप को भी स्थगित कर दिया था। इसके अलावा भारत में 2023 में होने वाला 50 ओवरों का विश्व कप मार्च- अप्रैल के बजाय नवंबर में खेला जाएगा ताकि क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के लिये अधिक समय मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू