खेल की खबरें | आईसीसी वनडे रैंकिंग : गिल ने 45 स्थान की छलांग लगाई, कोहली पांचवें स्थान पर कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दुबई, 24 अगस्त भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने जिंबाब्वे के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इस प्रारूप में अपना पहला शतक (97 गेंदों पर 130 रन) बनाया था।

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी छठे स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें भी जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था।

जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने पहले और तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाया था।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुल 891 रेटिंग अंकों के साथ वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन का नंबर आता है जिनके 789 रेटिंग अंक हैं।

गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोटी पर काबिज हैं जबकि आलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज