खेल की खबरें | आईसीसी ने कोहली, अश्विन को दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के करिश्माई कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामित किया गया। भारतीय कप्तान को पिछले 10 साल में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी पांच पुरुष वर्ग में नामित किया गया।

दुबई, 24 नवंबर भारत के करिश्माई कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामित किया गया। भारतीय कप्तान को पिछले 10 साल में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी पांच पुरुष वर्ग में नामित किया गया।

कोहली और अनुभवी आफ स्पिनर अश्विन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किए गए सात खिलाड़ियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

कोहली और अश्विन के अलावा जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका) इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

दशक के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के वर्ग में कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रन मशीन रोहित शर्मा भी दावेदारों में शामिल हैं। इस पुरस्कार के लिए लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया), डिविलियर्स और संगकारा को भी नामित किया गया है।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

कोहली और रोहित को दशक के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के वर्ग में भी नामित किया गया है। इस वर्ग के अन्य दावेदार राशिद खान (अफगानिस्तान), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), आरोन फिंच (आस्ट्रेलिया), मलिंगा और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) हैं।

कोहली को दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी और दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया है।

कोहली के अलावा धोनी भी दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

सभी प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत से रन बनाने वाले कोहली पहले ही 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं और उनके आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (71) और सचिन तेंदुलकर (100) हैं।

वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में भी 21,444 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनसे अधिक रन सिर्फ पोंटिंग (27,483) और तेंदुलकर (34,357) ने बनाए हैं।

पिछले दशक में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन बनाए जबकि एक दिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 11000 से अधिक और टी20 में 2600 से अधिक रन दर्ज हैं।

अंतिम विजेता का फैसला खिलाड़ियों को मिलने वाले मतों के आधार पर किया जाएगा।

नामित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत) रविचंद्रन अश्विन (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका))।

दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ी: मेग लैनिंग (आस्ट्रेलिया), एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज) और झूलन गोस्वामी (भारत)।

दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (आस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत) और सारा टेलर (इंग्लैंड)।

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एक दिवसीय खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), महेंद्र सिंह धोनी (भारत, और कुमारा संगकारा (श्रीलंका)।

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका) और यासिर शाह (पाकिस्तान)।

दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 पुरुष खिलाड़ी: राशिद खान (अफगानिस्तान), विराट कोहली (भारत), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), आरोन फिंच (आस्ट्रेलिया), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और रोहित शर्मा (भारत)।

आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार: विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिसबाह उल हक (पाकिस्तान), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट