खेल की खबरें | नेपाल, भूटान और अमेरिका समेत आठ देशों को मिले आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेपाल और भूटान समेत आठ देशों ने आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार 2024 में शीर्ष पुरस्कार हासिल किये हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को अपनी सालाना बोर्ड बैठक में यह जानकारी दी ।

सिंगापुर, 20 जुलाई नेपाल और भूटान समेत आठ देशों ने आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार 2024 में शीर्ष पुरस्कार हासिल किये हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को अपनी सालाना बोर्ड बैठक में यह जानकारी दी ।

अमेरिका को आईसीसी एसोसिएट सदस्य वर्ष की पुरूष टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला । अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिकी टीम सुपर आठ चरण तक पहुंची थी ।

अमेरिका ने कनाडा और पाकिस्तान को हराकर सनसनी फैला दी थी ।

अमेरिका, नेपाल और भूटान के अलावा इंडोनेशिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड , तंजानिया और वानुआतू को भी पुरस्कार मिले ।

क्रिकेट नामीबिया को देश में जमीनी स्तर पर खेल के विकास के लिये ‘एशबर्टन क्वाटा मिनी क्रिकेट कार्यक्रम’ के लिये आईसीसी वर्ष की विकास पहल का पुरस्कार मिला ।

पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट पहल का पुरस्कार संयुक्त रूप से भूटान और वानुआतू को दिया गया ।

नेपाल क्रिकेट संघ को ‘आईसीसी डिजिटल फैन इंगेजमेंट’ पुरस्कार मिला ।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा ,‘‘ आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार के वैश्विक विजेताओं की घोषणा करके खुशी हो रही है । उदीयमान देशों में क्रिकेट के प्रचार प्रसार के अपने प्रयासों के कारण सभी विजेता पुरस्कार के हकदार थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट