खेल की खबरें | आईसीसी ने टी20 विश्व कप के स्थल के रूप में न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के अमेरिका चरण के तीन स्थलों के रूप में बुधवार को न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा के नाम की पुष्टि की।

दुबई, 20 सितंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के अमेरिका चरण के तीन स्थलों के रूप में बुधवार को न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा के नाम की पुष्टि की।

अमेरिका में ब्रोवार्ड काउंटी (फ्लोरिडा), ग्रैंड प्रेरी (डेलास) और आइसेनहावर पार्क (न्यूयार्क) टी20 विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करेंगे।

यह पहली बार है जब टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका में हो रहा है और वह वेस्टइंडीज के साथ सह मेजबान है।

आईसीसी ने 2021 में अमेरिका को प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्यौफ अलार्डिस ने कहा कि विस्तृत आकलन प्रक्रिया के बाद इन स्थलों को चुना गया है।

अलार्डिस ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ट्रॉफी के लिए 20 टीम के बीच भिड़ंत वाले अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के एक हिस्से की मेजबानी के लिए तीन अमेरिकी स्थलों की घोषणा करने की हमें खुशी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश में कई संभावित स्थलों पर विचार किया और संबंधित मेजबानों के बीच रोमांच को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।’’

अलार्डिस ने कहा कि फ्लोरिडा और डेलास में मौजूदा स्थलों में विस्तार किया जाएगा जिससे कि अधिक दर्शकों और मीडिया को जगह दी जा सके। साथ ही ‘प्रीमियम हॉस्पिटेलिटी एरिया’ भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क की नसाउ काउंटी में भी बाकी दोनों स्टेडियम की तरह 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले मॉड्युलर स्टेडियम के निर्माण के लिए समान तकनीक का इस्तेमाल होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके लिए स्थानीय अधिकारियों से जरूरी मंजूरी अगले महीने तक मिल जाएगी।

प्रतियोगिता से पूर्व मुकाबलों और ट्रेनिंग के लिए अमेरिका में कुछ और स्थलों की पहचान की गई है जिसमें एमएलसी टीम वाशिंगटन फ्रीडम का घरेलू मैदान जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

आईसीसी की इस घोषणा से अमेरिका के टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी को लेकर अनिश्चितता के बादल भी छंट गए हैं। स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर संदेह जताया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त