जरुरी जानकारी | आईसीएआर-आईआईएचआर का पांच दिन का बागवानी मेला आठ फरवरी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीएआर - भारतीय बागवानी शोध संस्थान (आईआईएचआर) ने शुक्रवार को आठ फरवरी से पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेले की घोषणा की, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से नई तकनीकों के साथ देशभर के ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी आईसीएआर - भारतीय बागवानी शोध संस्थान (आईआईएचआर) ने शुक्रवार को आठ फरवरी से पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेले की घोषणा की, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से नई तकनीकों के साथ देशभर के ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा।

एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, बेंगलुरु स्थित आईआईएचआर के निदेशक एम आर दिनेश ने कहा कि वार्षिक मेला ऑफ़लाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दोनों में आयोजित किया जाएगा, जिससे यह कोविड-19 महामारी की वजह से एक ‘हाइब्रिड इवेंट’ बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह चौथा वार्षिक मेला है और पूरे देश में 25 लाख किसानों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें से 30,000 किसान कर्नाटक और पड़ोसी दक्षिणी राज्यों के होंगे।

पिछले साल, इस मेले में आने वालों की संख्या लगभग 70,000 थी।

मेले का विषय 'बागवानी: स्टार्ट-अप और स्टैंड-अप इंडिया के लिए' है। आईआईएचआर अन्य कृषि प्रौद्योगिकियों के अलावा बागवानी फसलों के 200 से अधिक डेमो खेतों, नए खेत मशीनीकरण प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा।

आईआईएचआर 721 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के साथ-साथ पूरे देश में फैले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों तक वर्चुअल तरीके से पहुंचेगा।

वर्ष 1967 में स्थापित आईआईएचआर, बागवानी फसलों पर अनुसंधान कार्यों को अंजाम देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड