देश की खबरें | नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव नियुक्त किए गए आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

चंडीगढ़, 28 नवंबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

हरियाणा सरकार ने गुप्ता के अलावा चार और नौकरशाहों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

वर्ष 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त एसीएस के पद पर कार्यरत हैं।

मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर का स्थानांतरण करने से यह पद रिक्त हुआ था, जिस पर गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने पिछले महीने आदेश जारी कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर उमाशंकर की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने 2005 बैच के अधिकारी साकेत कुमार को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले, कुमार ‘उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम’ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत अमित कुमार अग्रवाल को विकास एवं पंचायत विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (सेवा) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक के पद पर कार्यरत यशपाल को मुख्यमंत्री का उप प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में भाजपा के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद नायब सिंह सैनी की सरकार ने पूर्व शीर्ष नौकरशाह राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया है।

खुल्लर को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था और फिर मार्च में सैनी के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद भी खुल्लर इसी पद पर बने रहे।

पिछले महीने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। टी.वी.एस.एन. प्रसाद पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए थे और उन्हीं के स्थान पर जोशी को नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\