विदेश की खबरें | मार्शल लॉ के प्रयास की जिम्मेदारी से बचूंगा नहीं : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने माफी मांगते हुए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरियाई सांसद ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के अल्पकालिक प्रयास के लिए राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए शनिवार को मतदान करेंगे। यून को हटाने की मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण कोरियाई सांसद ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के अल्पकालिक प्रयास के लिए राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए शनिवार को मतदान करेंगे। यून को हटाने की मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं।

येओल ने शनिवार सुबह टेलीविजन पर प्रसारित एक संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वह ‘मार्शल लॉ’ लगाने की कोशिश के लिए कानूनी या राजनीतिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे और उन्होंने इसे लागू करने का कोई और प्रयास न करने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि वह देश में राजनीतिक उथल-पुथल से निपटने का काम अपनी राजनीतिक पार्टी पर छोड़ेंगे, जिसमें ‘‘मेरे कार्यकाल से संबंधित मामले भी शामिल हैं।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विपक्षी सांसदों द्वारा पेश प्रस्ताव को यून के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत मिलेगा या नहीं, लेकिन यून की अपनी पार्टी के नेता ने उनकी संवैधानिक शक्तियों को निलंबित किए जाने की शुक्रवार को मांग की, उन्हें पद पर बने रहने के अयोग्य बताया और कहा कि वे ‘मार्शल लॉ’ लागू करने का फिर से प्रयास करने समेत ऐसे और भी कदम उठा सकते हैं। इसके बाद से महाभियोग प्रस्ताव को बहुमत मिलने की संभावना बढ़ गई है।

यून पर महाभियोग चलाने के लिए नेशनल असेंबली के 300 सदस्यों में से 200 का समर्थन चाहिए होगा। महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले विपक्षी दलों के पास संयुक्त रूप से कुल 192 सीट हैं।

राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मंगलवार को देश में ‘आपात मार्शल लॉ’ लगाने की घोषणा की थी तथा विपक्ष पर संसद पर हावी होने, उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और देश विरोधी गतिविधियों के साथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था।

इसके कुछ घंटों बाद, संसद ने घोषणा को ‘‘निष्प्रभावी’’ करने के लिए मतदान किया था, जिसमें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन शिक ने घोषणा की थी कि सांसद ‘‘लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज