देश की खबरें | एमवीए सरकार को सत्ता से हटाने तक चैन से नहीं बैठूंगा: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की और कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते।

मुंबई, 15 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की और कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते।

उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है। साथ ही कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को ''भ्रष्टाचार और गलत कार्यों'' से मुक्त करना चाहते हैं।

फडणवीस उपनगरीय गोरेगांव में भाजपा के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'हिंदी भाषी महासंकल्प सभा' ​​को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस की रैली की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई।

गौरतलब है कि शहर में एक दिन पहले आयोजित हुई रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने फडणवीस और भाजपा पर निशाना साधा था।

मुंबई सहित राज्य के कई अन्य नगर निकायों के लिए चुनाव इस साल प्रस्तावित हैं।

फडणवीस ने ठाकरे की रैली को 'लाफ्टर शो' करार देते हुए कहा, ''(अपने शासन के दौरान) इस आदमी ने ढाई साल में राज्य के विकास, प्रगति और लोगों के कल्याण के बारे में कभी बात नहीं की।''

भाजपा नेता ने कहा, ''केवल शेरों की तस्वीरें क्लिक करने से कोई शेर नहीं बन जाता। अब केवल एक ही शेर है- नरेंद्र मोदी।''

फडणवीस ने कहा, ''जब तक मैं आपकी सत्ता के बाबरी ढांचे को गिरा नहीं देता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान