देश की खबरें | आखिरी सांस तक राजस्थान से दूर नहीं जाउंगा : अशोक गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक राज्य से दूर नहीं जाएंगे।

कोटा (राजस्थान), 25 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक राज्य से दूर नहीं जाएंगे।

गहलोत ने राज्य के बारां जिले में यह बात कही। इससे एक दिन पहले उन्होंने खुद के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों को ज्यादा महत्व नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालने के लिए मनाने को लेकर आखिरी क्षण तक प्रयास किए जाएंगे।

पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को बैठक होने वाली है, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने बारां जिले में पत्रकारों से कहा, ''मैं अपनी आखिरी सांस तक उस राज्य से दूरी नहीं बनाउंगा जहां मेरा जन्म हुआ था।''

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मैं आपसे दूर नहीं जा रहा।''

कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान संभालने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता बरकरार है। पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

गहलोत ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ‘‘हम आखिरी क्षण तक राहुल गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस कार्य समिति की 28 अगस्त को बैठक हो रही है। हम चाहते हैं कि वह अध्यक्ष बनें।’’

गहलोत ने कहा था, ‘‘अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कई लोग निराश होकर घर बैठ जाएंगे।’’

साल 2019 के आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

जोहेब अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट