देश की खबरें | मराठा समुदाय से होने के कारण मुझे कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया : राकांपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंके ने आरोप लगाया कि मराठा समुदाय से होने के कारण उन्हें नजरअंदाज किया गया और राज्य सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया।

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 28 जुलाई महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंके ने आरोप लगाया कि मराठा समुदाय से होने के कारण उन्हें नजरअंदाज किया गया और राज्य सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया।

माजलगांव से चार बार विधायक चुने गए सोलंके ने रविवार को बीड में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि मराठा बीड जिले में राकांपा की ताकत रहे हैं, लेकिन जब समुदाय के किसी सदस्य को कैबिनेट या संरक्षक मंत्री पद देने की बात आती है तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

वह शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के उस बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे उनके खिलाफ ‘‘जांच’’ में निर्दोष पाए जाते हैं, तो उन्हें फिर से ‘‘मौका’’ दिया जाएगा।

पवार पिछले साल बीड के सरपंच की हत्या मामले का स्पष्ट रूप से जिक्र कर रहे थे, जिसके बाद परली से विधायक मुंडे को इस साल मार्च में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

मुंडे की कैबिनेट में वापसी की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सोलंकी ने कहा, ‘‘शरद पवार, अजित पवार जैसे नेताओं ने हमेशा बीड जिले में ओबीसी समुदाय को प्राथमिकता दी है। मराठा समुदाय बीड में राकांपा समर्थक रहा है। पिछले 45 वर्ष में बीड जिले में ओबीसी और पिछड़े समुदायों को प्राथमिकता दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि इसके पीछे (समाज सुधारकों) ज्योतिराव फुले, राजर्षि शाहू महाराज और बी आर आंबेडकर की विचारधारा का पालन करने की पार्टी की नीति है।

उन्होंने कहा कि लेकिन जिस समुदाय ने पार्टी को ताकत दी वह कैबिनेट या संरक्षक मंत्री के पद से दूर है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी को इसके बारे में सोचना चाहिए।’’

सोलंके पहले महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\