मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया : संजय सिंह ने जेल से लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जेल से देशवासियों को संबोधित एक पत्र लिखकर कहा है कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जेल से देशवासियों को संबोधित एक पत्र लिखकर कहा है कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. सिंह को दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेतृत्व वाली सरकार के मुखर आलोचक सिंह ने दावा किया कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि जेल में हर गुजरते दिन के साथ ‘‘तानाशाही सत्ता से लड़ने का उनका दृढ़ संकल्प और शक्ति’’ बढ़ रही है. राज्यसभा सदस्य सिंह ने पत्र में कहा, ‘‘संघर्ष की कोख से जन्मी आम आदमी पार्टी ने भारतीय राजनीति में आशा और विश्वास पैदा किया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, केवल 10 वर्षों में आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। हमने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई, पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद से, देश भर में कई सरकारें बनीं, लेकिन केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य देश और दुनिया में एक उदाहरण बने.’’ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जातिवाद नहीं फैलाती और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसीलिए, उनकी पार्टी आप निशाना बनी। भाजपा ने दमन का रास्ता अपनाया है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट