खेल की खबरें | मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी का आगाज करना चाहता हूं: गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ढालने चाहते हैं लेकिन वह समझते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को दोहराना काफी मुश्किल है।

हरारे, पांच जुलाई जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ढालने चाहते हैं लेकिन वह समझते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को दोहराना काफी मुश्किल है।

हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित भाई सलामी बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया।  मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहूंगा।’’

गिल ने कहा कि वह कोहली और रोहित जैसे दो महान खिलाड़ियों की बराबरी करने के बारे में सोच कर खुद पर दबाव हावी नहीं होने देना चाहते है।

 गिल ने रोहित और कोहली के इस प्रारूप से संन्यास के बाद अपेक्षाओं के दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ दबाव और अपेक्षाएं...मुझे लगता है कि ये हमेशा रहते हैं।  विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने की कोशिश करूंगा, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जहां वह पहुंचना चाहता है। यही दबाव है। अगर आप वहां पहुंचना चाहते हैं जहां दूसरे लोग पहुंच चुके हैं, तो आप पर अधिक दबाव होगा।’’

गिल ने कहा कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरुआती मैच में उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।’’

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया था।

गिल को आईपीएल में मिली कप्तानी के अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी की तो मैंने बहुत सारे सबक सीखे। मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के तरीके के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड