जरुरी जानकारी | मैं एक दिन में 100 किलोमीटर राजमार्ग बनाना चाहता हूं: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग संगठन सीआईआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देरी से या निर्णय न लेना देश में एक बड़ी समस्या है।

उद्योग संगठन सीआईआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देरी से या निर्णय न लेना देश में एक बड़ी समस्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे का विकास देश के लिए बहुत जरुरी है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी हमने एक दिन में 38 किलोमीटर सड़क बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।’’

वर्ष 2020-21 के दौरान देश में राजमार्ग निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किमी प्रतिदिन पर पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता समयबद्ध, परिणाम-उन्मुख, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाना है।

स्पष्ट तौर पर अपने विचार रखने वाले गडकरी ने परियोजनाओं में देरी या काम में बाधा डालने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यदि कोई ठेकेदार अपना बैंक या वित्तीय संस्थान बदलना चाहता है, उसे एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने में 3 महीने से लेकर डेढ़ साल तक का समय लगता है। मैं अधिकारियों से पूछता हूं कि जब हम इस काम को केवल दो घंटे में कर सकते हैं, तो डेढ़ साल तक इस काम को लटकाने की क्या जरुरत है।’’

उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि नौकरशाही व्यवस्था कभी भी समय का महत्व नहीं समझती है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी