विदेश की खबरें | भारत एवं पाकिस्तान के बीच अच्छा संबंध चाहतू हों, पर भाजपा राज में कोई गुजाइंश नहीं: इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान एवं भारत के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन जबतक राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक ऐसा होने की ‘गुजाइंश नहीं’ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद , 21 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान एवं भारत के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन जबतक राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक ऐसा होने की ‘गुजाइंश नहीं’ है।

ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को सोमवार को दिये साक्षात्कार में खान (70) ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यदि दोनों पड़ोस देश एक-दूसरे के साथ व्यापार स्थापित करते हैं तो क्या आर्थिक फायदे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ फायदे तो काफी होंगे।’’ लेकिन तब उन्होंने दलील दी कि कश्मीर मुद्दा मुख्य बाधक है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि यह संभव है। लेकिन भाजपा सरकार बहुत कट्टर है तथा उसका इन मुद्दों पर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण है।’’

अखबार ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘ यह निराशाजनक है , क्योंकि आपके पास (हल के लिए) कोई गुजाइंश नहीं है, वे राष्ट्रवादी भावनाएं भड़काते हैं। एक बार राष्ट्रवाद का यह जिन्न बोतल से बाहर आ गया तो उसे वापस डालना बड़ा मुश्किल होता है।’’

हालांकि, भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद, दुश्मनी एवं हिंसा से मुक्त माहौल में उसके साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध रखना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट