खेल की खबरें | मुझे लगता हम यह दिखाने में सफल रहे कि हम महान टीम क्यों है: गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऐतिहासिक प्रदर्शन से हार टालने का विश्वास लोकेश राहुल के साथ उनकी साझेदारी से उपजा है और टीम ने ऐसा करके यह जता दिया वे ‘महान टीम’ क्यों है।

मैनचेस्टर, 28 जुलाई भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऐतिहासिक प्रदर्शन से हार टालने का विश्वास लोकेश राहुल के साथ उनकी साझेदारी से उपजा है और टीम ने ऐसा करके यह जता दिया वे ‘महान टीम’ क्यों है।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बिना कोई रन बनाये दो विकेट गंवा दिए थे  लेकिन गिल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को हार से बचाया। इस परिणाम से भारत के पास अब पांच मैचों की श्रृंखला में बराबरी करने का मौका होगा।

गिल ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ‘‘ 140 ओवर तक एक ही मानसिकता बनाए रखना बहुत चुनौतीपूर्ण है। एक अच्छी टीम और एक महान टीम में यही अंतर होता है। मुझे लगता है कि हमने आज यह दिखाया कि हम एक महान टीम हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शून्य रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुझे लगता है कि मेरे और केएल (राहुल) भाई के बीच की साझेदारी ने उम्मीद जगा दी थी कि हम इस काम को कर सकते हैं। मैं बेहद, बेहद खुश हूं। जिस स्थिति में हम कल थे, वहां से ड्रॉ हासिल कर पाना बेहद संतोषजनक है।’’

राहुल ने धैर्य और एकाग्रता का परिचय देते हुए 90 रन की पारी खेली और गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी कर टीम के लिए मजबूत नींव तैयार की। इसके बाद जडेजा और सुंदर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा।

पहली बार टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे 25 साल के गिल इस श्रृंखला में शानदार लय में है और एक दोहरा शतक सहित चार शतकों की मदद से 700 से ज्यादा रन बना चुके है। उन्होंने हालांकि ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेली की इस पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया।

गिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरी सबसे संतोषजनक पारी थी।’’

गिल जब आउट हुए उस समय टीम के सामने दो सत्र निकालने की चुनौती थी और विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण यह काफी मुश्किल काम था। जडेजा और सुंदर ने एकाग्रता और धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए इस जिम्मेदारी को दिलेरी से निभाया। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को दिन के आखिरी दो सत्र में कोई मौका नहीं दिया।

गिल ने अपने टीम के साथियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब जड्डू भाई और वॉशी बल्लेबाजी कर रहे थे, तो यह आसान नहीं था। गेंद कुछ ना कुछ हरकत कर रही थी उन्होंने हालांकि जिस तरह से धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा उससे आपको एहसास होता है कि यह कितनी बड़ी उपलब्धि है।’’

 सुंदर के लिए यह पारी बहुत खास थी क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट शतक था। उनका यह शतक तब आया जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थीं।

सुंदर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह शतक मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरे क्रिकेट शुरू करने के पहले दिन से ही मेरा बहुत साथ दिया है। इसलिए, यह निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरे परिवार के लिये यह उससे भी अधिक मायने रखता है।’’

सुंदर ने कहा कि क्रीज पर जडेजा जैसे अनुभवी बल्लेबाज की मौजूदगी से उन्हें काफी फायदा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी की। स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिल रही थी। इसलिए, हम सिर्फ गेंद को ध्यान से देखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। ऐसे में मैच ड्रॉ कराना काफी खास रहा।

सुंदर ने कहा, ‘‘ पूरी टीम के लिए यह ड्रॉ वास्तव के लिए बहुत मायने रखता है और मुझे यकीन है कि हमें इस मैच से और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा।’’

इंग्लैंड श्रृंखला में 2-1 से आगे है और इसका पांचवां तथा आखिरी टेस्ट बृहस्पतिवार से लंदन (द ओवल) में खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\