ताजा खबरें | मैं राकांपा के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं: अजित पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतिष्ठा की लड़ाई माने जा रहे बारामती निर्वाचन क्षेत्र में मिली हार आश्चर्यजनक है।

मुंबई, छह जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतिष्ठा की लड़ाई माने जा रहे बारामती निर्वाचन क्षेत्र में मिली हार आश्चर्यजनक है।

पवार ने अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी विधायक दृढ़ता से उनके साथ हैं और उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि कुछ विधायक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष कुछ भी कह सकता है। मेरे साथ लोगों का समर्थन हमेशा रहा है। मेरे विधायकों, विधान पार्षदों ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहेंगे।’’

बारामती में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने भारी अंतर से हराया।

उपमुख्यमंत्री ने इस बारे में कहा, ‘‘परिणाम आश्चर्यजनक है, क्योंकि मुझे वहां हमेशा लोगों का समर्थन मिला।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह राकांपा संस्थापक शरद पवार के साथ एक बार फिर हाथ मिलाएंगे, उन्होंने कहा कि वह चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पारिवारिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से बात करने की जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट