खेल की खबरें | सूर्य के लिये मुझे अपना विकेट कुर्बान कर देना चाहिये था : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल फाइनल में अपनी गलती से सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने पर खेद जताते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवा देना चाहिये था ।’

दुबई, 11 नवंबर आईपीएल फाइनल में अपनी गलती से सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने पर खेद जताते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवा देना चाहिये था ।’

रोहित ने 51 गेंद में 68 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रोहित शर्मा ने कहा- हम पहली गेंद से आगे थे, पीछे मुड़कर नहीं देखा.

रोहित ने पारी के बीच में असंभव सा एक रन लेने के लिये सूर्यकुमार को बुलाया लेकिन वह दूसरे छोर से मना करते रहे । रोहित हालांकि तब तक दूसरे छोर पर आ चुके थे लिहाजा सूर्य ने कप्तान के लिये अपना विकेट कुर्बान कर दिया ।

रोहित ने कहा ,‘‘ वह जिस फार्म में था, मुझे अपना विकेट बलिदान कर देना चाहिये था । उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अविश्वसनीय शॉट लगाये ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन.

वहीं सूर्य ने कहा कि उन्हें यकीन था कि रोहित टीम को जीत तक ले जायेंगे और उन्हें अपना विकेट गंवाने का कोई दुख नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अच्छे फार्म में थे और पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा रहे थे लिहाजा मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\