देश की खबरें | आईलीग फुटबॉल: रीयल कश्मीर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रीयल कश्मीर ने आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को सत्र के अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड पर 1-0 की जीत के साथ पांचवां स्थान सुनिश्चित किया तो वही मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सुदेवा दिल्ली पर 5-2 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली, 11 मार्च रीयल कश्मीर ने आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को सत्र के अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड पर 1-0 की जीत के साथ पांचवां स्थान सुनिश्चित किया तो वही मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सुदेवा दिल्ली पर 5-2 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

अर्नेस्ट बोटेंग ने सातवें मिनट में गोलकर रीयल कश्मीर को आगे कर दिया। टीम मैच के आखिर तक इस बढ़त को बनाये रखने में सफल रही।

टीम अब सुपर कप के क्वालीफायर में तालिका में छठे स्थान पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स का सामना करेगी। चर्चिल ब्रदर्स ने नेरोका को 1-0 से हराया।

नाइजीरिया के खिलाड़ी अबिओला दौदा के हैट्रिक गोल से मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सुदेवा दिल्ली को 5-2 से शिकस्त दी।

एक अन्य मैच में आईजोल एफसी को मुंबई केंकरे एफसी ने 2-2 की बराबरी पर रोका। इस ड्रॉ मुकाबले के बाद आईजोल एफसी की टीम सातवें स्थान पर रही।

मोहम्मडन स्पोर्टिेंग ने आठवें, राजस्थान एफसी ने नौवें, नेरेका ने 10वें जबकि केंकरे ने 11वें और सुदेवा ने 12वें स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू