देश की खबरें | नायडू के खिलाफ मेरे मन में कोई द्वेष नहीं है: रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

विजयवाड़ा, नौ अक्टूबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनके मन में नायडू के खिलाफ कोई द्वेष नहीं है।

रेड्डी ने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के खिलाफ आरोपों की जांच की और बाद में गिरफ्तारी की।

उन्होंने कहा कि आईटी विभाग ने उन्हें (तेदेपा प्रमुख को) नोटिस भी भेजा था।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक बैठक में उन्होंने कहा, “प्रतिशोध के कारण किसी ने चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार नहीं किया। मेरे मन में नायडू के खिलाफ कोई द्वेष नहीं है। मेरा गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है। यह (गिरफ्तारी) उस समय की गई जब मैं भारत में नहीं था।”

इसके अलावा, रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद नायडू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा कि जब नायडू मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग को राज्य में प्रवेश करने से रोक दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सबके बावजूद कुछ मीडिया घराने और लोगों का एक वर्ग मांग कर रहा है कि नायडू से न तो पूछताछ की जानी चाहिए और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

नायडू फिलहाल कौशल विकास निगम के धन के कथित दुरुपयोग मामले में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप है कि इस कथित घोटाले में राज्य के खजाने को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू