देश की खबरें | मुझे किया गया है नजरबंद: मीरवाइज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें लगातार दूसरे शुक्रवार को नजरबंद रखा गया है।

श्रीनगर, 18 जुलाई हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें लगातार दूसरे शुक्रवार को नजरबंद रखा गया है।

मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लगातार दूसरे शुक्रवार को भी मुझे घर में नजरबंद रखा गया है। मेरे घर की ओर जाने वाली हर गली और सड़क पर बैरिकेड लगा दिये गये जिससे पड़ोसियों को भी असुविधा हो रही है।’’

हुर्रियत नेता को 1931 के ‘शहीदों’ की याद में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह से दो दिन पहले 11 जुलाई को नजरबंद कर दिया गया था।

उन्होंने कहा,‘‘मैं शासकों को स्पष्ट कर दूं कि हमारे शहीदों की स्मृति को उनके द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता। यह हमारे दिलों में बसती है। लॉकडाउन लगा करके और लोगों को शहीदों के कब्रिस्तानों में जाने से रोककर या मुझे शुक्रवार को जामा मस्जिद जाने से रोककर तथा तुष्टीकरण के विमर्शों या शर्मनाक सांप्रदायिक विकृतियों से तथ्यों और इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता, अगर यह लोगों की सामूहिक स्मृति में बसती है, जो कि यह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘13 जुलाई 1931 के शहीद कश्मीर में राजनीतिक आंदोलन के अग्रदूत थे, यह उत्पीड़न के विरुद्ध जनता का न्यायोचित संघर्ष था। वे हमारी प्रेरणा हैं और रहेंगे।"

वर्ष 1931 में श्रीनगर केंद्रीय कारागार के बाहर डोगरा सेना द्वारा मारे गए 22 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू कश्मीर में 13 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ मनाया जाता है। उपराज्यपाल प्रशासन ने 2020 में इस दिन को राजपत्रित छुट्टियों की सूची से हटा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर