खेल की खबरें | मैने अश्विन को दबाव बनाने का मौका दिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ : स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उन्होंने भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दबाव बनाने का मौका दिया और अपने कैरियर में किसी स्पिनर को उन्होंने ऐसा पहले करने नहीं दिया था ।

मेलबर्न, 29 दिसंबर आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उन्होंने भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दबाव बनाने का मौका दिया और अपने कैरियर में किसी स्पिनर को उन्होंने ऐसा पहले करने नहीं दिया था ।

भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में स्मिथ अभी तक कोई उल्लेखनीय पारी नहीं खेल सके हैं । भारत ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी की ।

स्मिथ ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ मैने अश्विन को उतना अच्छे से खेला नहीं है, जितना खेलना चाहिये था । मुझे उस पर दबाव बनाना चाहिये था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उसे हावी होने दिया । ऐसा अपने कैरियर में किसी स्पिनर को मैने नहीं करने दिया था । ’’

वहीं अश्विन ने कहा कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में उन्हें स्मिथ के महत्व की पता है और उनके लिये वह खास रणनीति लेकर उतरे थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया में अगर आप स्टीव स्मिथ को आउट नहीं कर सके तो फिर चुनौती काफी कठिन हो जाती है । वह बल्लेबाजी में सूत्रधार की भूमिका निभाता है ।’’

स्मिथ ने कहा कि वह लंबी पारी खेलने को बेकरार है जो इस साल हो नहीं पा रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘यह दोधारी तलवार है लेकिन मुझे लगता है कि मुझे आत्मविश्वास के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेलना होगा । मैं क्रीज पर टिककर खेलना चाहता हूं जो सबसे जरूरी है । इस साल मैने सबसे लंबी पारी 64 गेंदों की खेली है जो वनडे मैच में खेली थी ।’’

स्मिथ ने कहा ,‘‘ नेट्स पर कितनी ही बल्लेबाजी कर लो लेकिन मैदानी हालात की बात अलग होती है ।मैं मैदान पर लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं । यह उतना आसान नहीं है , खासकर बेहतरीन विरोधी गेंदबाजों के सामने किसी टेस्ट में ।’’

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है