खेल की खबरें | मुझे नहीं पता यह कैसे हुआ: लखनऊ की हार के बाद राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीती हुई बाजी गंवाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती है ।

लखनऊ, 22 अप्रैल गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीती हुई बाजी गंवाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती है ।

जीत के लिए 136 रन का पीछा करते हुए लखनऊ को अंतिम 36 गेंदों पर 35 रन की दरकार थी और क्रीज पर राहुल की मौजूदगी के बाद भी टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही।

गुजरात के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करके उसके बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया।

राहुल ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था लेकिन इसके बाद 28 गेंद में उन्होंने 18 रन बनाये जिससे टीम को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा के इस ओवर में लखनऊ ने राहुल सहित चार विकेट गंवाये जिसमें दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 

राहुल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन ऐसा हुआ है। मैं नहीं कह सकता कि कहां गलती हुई, लेकिन हमने आज दो अंक गंवाए, यह क्रिकेट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की, लेकिन ऐसी चीजें होती हैं, हमें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

राहुल ने हालांकि माना कि बल्लेबाजों को कुछ और मौके लेने चाहिए थे क्योंकि उनके विकेट बचे हुए थे।

कप्तान ने कहा, ‘‘हम खेल में बहुत आगे थे और मैं वास्तव में मैच को आखिरी ओवर तक नहीं ले जाना चाहता था। मैं अभी भी अपने शॉट्स खेलना चाहता था लेकिन उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।’’

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि इस तरह की जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ लगातार दो मैच हारने के बाद ऐसा लगता है जैसे भगवान हमसे कह रहे हैं कि मैं हमेशा आपको निराश नहीं करूंगा, आपको खुश होने के मौके भी दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके विकेट गिरने के बाद माहौल बदल गया। हमारी टीम के पास अद्भुत आत्मविश्वास था। इस तरह के टूर्नामेंट में, एक हार आपको तोड़ सकती है, लेकिन ऐसी जीत से हौसला बढ़ाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस