देश की खबरें | 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद आश्वस्त हूं: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के.अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि अन्नाद्रमुक का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर होना अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए कोई धक्के जैसा नहीं है और ‘वे 2024 को लेकर बेहद आश्वस्त हैं।’’

कोयंबटूर (तमिलनाडु), एक अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के.अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि अन्नाद्रमुक का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर होना अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए कोई धक्के जैसा नहीं है और ‘वे 2024 को लेकर बेहद आश्वस्त हैं।’’

अन्नामलाई ने दिल्ली की यात्रा से पहले संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह जनता की नब्ज पहचानते हैं और यह उनकी पदयात्रा ‘एन मन, एन मक्कल’ के कारण संभव हो सकी।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं जमीनी स्तर पर हूं। मैं 2024 को लेकर बेहद आश्वस्त हूं। मैं प्रतिदिन तेज धूप और धूल में नौ घंटे चला हूं। मैं जनता की नब्ज जानता हूं....उनके साथ 60दिन तक रहा हूं। मैं मिजाज समझता हूं।’’

उन्होंने अन्नाद्रमुक के पार्टी से कुछ दिन पूर्व अलग होने का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में कई घटनाक्रम ‘‘वरदान’’ की तरह होते हैं।

अन्नामलाई ने कहा कि चुनाव में अभी सात-आठ माह हैं और भाजपा की मंशा पार्टी को मजबूत करने की है।

अपनी दिल्ली यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह ‘‘नियमित’’ प्रक्रिया है और इसकी योजना पहले ही बन गई थी। अन्नामलाई ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दूसरे चरण के संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकरी देंगे।

बहुत से वरिष्ठ नेताओं के इस अभियान में शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट