देश की खबरें | ‘मैं भाजपा का असली कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री हूं’ : बसवराव बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असली कार्यकर्ता’’ और मुख्यमंत्री हैं तथा सभी को विश्वास में लेकर काम करेंगे।

बेंगलुरु/हुबली, सात अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असली कार्यकर्ता’’ और मुख्यमंत्री हैं तथा सभी को विश्वास में लेकर काम करेंगे।

हाल में जनता दल (सेक्युलर) द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार को ‘जनता परिवार सरकार’ बताने से जुड़े एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘वह (एच डी कुमारस्वामी) जानते हैं कि मैंने किस परिस्थिति में जनता दल छोड़ा था। मैं पिछले 15 वर्षों से भाजपा में हूं, इसलिए मुझे जनता दल से जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’

हुबली में पत्रकारों से बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं भाजपा का असली कार्यकर्ता और भाजपा का मुख्यमंत्री हूं...ऐसे शरारतपूर्ण बयानों का कोई महत्व नहीं है।’’ कद्दावर नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. आर. बोम्मई के बेटे बसवराज बोम्मई ने जनता दल के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

हासन के भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा को ‘युवा दोस्त’ बताते हुए बोम्मई ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा के साथ उनकी हालिया मुलाकात के दौरान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। बोम्मई ने कहा, ‘‘हासन के पदाधिकारी (भाजपा) आए थे और मुझसे मुलाकात की। मैं उनसे एक बार फिर बात करूंगा, किसी संदेह या आशंका की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी पार्टी, कार्यकर्ताओं और विधायकों को विश्वास में लेकर काम करूंगा।’’ बोम्मई, प्रीतम गौड़ा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता देवेगौड़ा के आवास पर बोम्मई के जाने से नाराज हैं।

उधर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सी. एन. अश्वथ नारायण ने दावा किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने के लिए कर्नाटक देश में पहला राज्य बन गया है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 से नीति के क्रियान्वयन पर राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी किया है।

नारायण के कार्यालय से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘इसके साथ ही कर्नाटक एनईपी-2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह एनईपी के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड