खेल की खबरें | अब भी पीसीबी से पारिश्रमिक का इंतजार कर रहा हूं: जेसन गिलेस्पी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने दावा किया है कि वह अब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कुछ बचे पारिश्रमिक का इंतजार कर रहे हैं।

कराची, 20 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने दावा किया है कि वह अब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कुछ बचे पारिश्रमिक का इंतजार कर रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिलेस्पी ने एक स्टोरी पोस्ट की जो पाकिस्तान मीडिया के साथ उनके साक्षात्कार से संबंधित थी जिसमें कहा गया था कि पीसीबी को अब भी उनके कुछ पारिश्रमिक को मंजूरी देनी है।

गिलेस्पी और दक्षिण अफ्रीकी गैरी कर्स्टन को अप्रैल 2024 में पीसीबी द्वारा दो साल के अनुबंध पर क्रमशः लाल गेंद और सफेद गेंद क्रिकेट का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

पीसीबी ने पाकिस्तान टीम के लिए एक नए युग का वादा किया था लेकिन छह महीने बाद उन्हें दिए गए अधिकांश अधिकार वापस लेने के बाद दोनों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह पहली बार है जब दोनों में से किसी ने पीसीबी के साथ वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक रूप से बात की है।

एक स्टोरी में लिखा था, ‘‘मैं अब भी पीसीबी से बचे पारिश्रमिक का इंतजार कर रहा हूं। ’’

जबकि दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा था, ‘‘गैरी कर्स्टन और मुझे एक टीम बनाने का सपना बेचा गया था। एक मैच हारने के बाद अचानक, वह सपना खिड़की से बाहर फेंक दिया जाता है। ’’

संयोग से पीसीबी ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और लाहौर में अपने उत्कृष्टता प्रदर्शन केंद्र के निदेशक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान के इस्तीफा देने के बाद निदेशक का पद खाली हो गया है। पिछले साल पहले कर्स्टन और फिर गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद से पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज आकिब जावेद सभी प्रारूपों में अंतरिम मुख्य कोच हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू