देश की खबरें | अब भी मैं जद(एस) की कर्नाटक इकाई का प्रमुख हूं, अदालत का रुख करूंगा : पार्टी के निलंबित नेता इब्राहिम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता सी.एम. इब्राहिम ने सोमवार को दावा किया वह अब भी पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं और नौ दिसंबर को यह पता चल जाएगा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे या नहीं।

बेंगलुरु, 20 नवंबर जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता सी.एम. इब्राहिम ने सोमवार को दावा किया वह अब भी पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं और नौ दिसंबर को यह पता चल जाएगा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे या नहीं।

इब्राहिम ने कहा कि पार्टी से अपने निलंबन पर रोक लगाने के लिए वह अदालत का रुख करेंगे और इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखेंगे।

इब्राहिम को पार्टी विरोधी कथित गतिविधियों को लेकर 17 नवंबर को जद(एस) से निलंबित कर दिया गया था।

देवेगौड़ा ने इससे पहले 19 अक्टूबर को इब्राहिम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था और अपने बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को उनकी जगह नियुक्त किया था।

इब्राहिम ने कहा, ‘‘मैं अब भी जद(एस) का प्रदेश प्रमुख हूं। वह (देवेगौड़ा) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं या नहीं, 9 दिसंबर को पता चल जाएगा...अगर राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों और प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें हटा दिया तो वह (देवेगौड़ा) राष्ट्रीय अध्यक्ष कहां रहेंगे?’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अब भी देवेगौड़ा से अपील करता हूं--आप 90 (साल) के हैं, अपने बेटे के लिए भाजपा के साथ नहीं जाइए। उन सिद्धांतों को नहीं त्यागिये जिसके लिए आप आजीवन खड़े रहें। यहां तक कि जब रामविलास पासवान और शरद यादव ने भी छोड़ दिया, लेकिन आप अपनी विचारधारा के साथ खड़े रहें और जनता दल-सेक्युलर (1999 में जनता दल में टूट के बाद) अस्तित्व में आया।’’

विभिन्न राज्यों के जद(एस) नेताओं की एक बैठक पिछले हफ्ते तिरूवनंतपुरम में हुई थी, जिसमें पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन नौ दिसंबर को बेंगलुरू में आयोजित करने का फैसला किया गया था, ताकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के देवेगौड़ा के फैसले को खारिज किया जा सके।

पार्टी से देवेगौड़ा द्वारा निलंबित किये जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में इब्राहिम ने कहा, ‘‘यह क्या पागलपन है? क्या वह खुद पार्टी में हैं? उनके साथ कौन है? राष्ट्रीय परिषद की एक बैठक होगी, पार्टी के 11 प्रदेश प्रमुख बैठक में आएंगे, वे (देवेगौड़ा और अन्य) दहशत में हैं। उनसे राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाने को कहिए। वे रिजॉर्ट या घर या होटल में 8-10 लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बैठक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.के. नानू ने बुलाई है।

जद(एस) के राजग में शामिल होने के फैसले के बाद, इब्राहिम ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का बिगूल फूंक दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने दावा किया है कि उनका गुट ‘धर्मनिरपेक्ष’ होने के कारण असली जद(एस) है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा