देश की खबरें | मैं भाग्यशाली हूं, इसलिए मुख्यमंत्री बना : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं और इसलिए वह इस पद पर हैं।

बेंगलुरु, एक जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं और इसलिए वह इस पद पर हैं।

आलंद से कांग्रेस विधायक बी आर पाटिल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, मैं भाग्यशाली हूं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री बना।’’

आवास मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान से नाराज चल रहे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि सिद्धरमैया भाग्यशाली हैं।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन आठ विधायकों में से था, जिन्होंने जनता दल (सेक्युलर) छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इनमें से कुछ विधायक हैं और कुछ अन्य मंत्री बन गए हैं। हमारे बीच सिद्धरमैया भाग्यशाली हैं, क्योंकि वह मुख्यमंत्री बन गए।’’

पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ 45 मिनट तक बातचीत की, जो कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक पाटिल ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र आलंद में गरीबों के लिए आवास आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ है।

खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आवंटन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

पाटिल के बयान के तुरंत बाद, कांग्रेस के दो और विधायकों राजू कागे और बेलूर गोपाल कृष्ण ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

सुरजेवाला बेंगलुरु में हैं और विधायकों की समस्याओं को समझने के लिए उनसे बात कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\