देश की खबरें | चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर राज्य सरकारों के निरंतर संपर्क में हूं : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में चुनावी जीत पर अपने संबोधन के दौरान कहा,''चक्रवात 'मिचौंग' पूर्वी तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। केंद्र सरकार निरंतर राज्य सरकारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रही है।''

उन्होंने कहा,''मैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का आग्रह करता हूं।''

उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी तट पर चक्रवात की स्थिति की निगरानी करने में व्यस्त रहने के कारण वह चुनाव परिणामों पर नजर नहीं रख सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले दिन में चक्रवात ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि राज्य को हरसंभव मदद दी जाए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में तब्दील हो गया।

यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तथा दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए पांच दिसंबर को पूर्वाह्न नेल्लोर एवं मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा। इस चक्रवाती तूफान के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\