देश की खबरें | गुजरात में गोद लिए गांवों में परियोजनाओं की प्रगति से खुश हूं: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में गोद लिए गए गांवों में शुरू की गईं विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राजपीपला (गुजरात), 14 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में गोद लिए गए गांवों में शुरू की गईं विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जयशंकर का सोमवार से गुजरात का तीन दिवसीय दौरा शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत नर्मदा जिले के विभिन्न तालुकों में अपने द्वारा गोद लिए गए विभिन्न गांवों का दौरा किया।

वह गांवों का निरीक्षण करने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए नर्मदा में दो दिन बिताएंगे।

सोमवार को उन्होंने जेतपुर में महिलाओं के लिए प्रसव एवं प्रसूति पुनर्वास परिसर का भूमिपूजन किया, कोलवन और सागई में इसी प्रकार के केंद्रों की आधारशिला रखी तथा गरुड़ेश्वर के लिए एमपीएलएडी योजना के तहत एक नयी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एमपीएलएडी कार्यों की प्रगति देखने के लिए गुजरात के नर्मदा जिले का दौरा किया। व्याधर में परियोजनाओं से शुरुआत की। नए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र को शुरू होते देखकर बहुत खुशी हुई। इसने समुदाय की सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है।’’

उन्होंने अमादला में एमपीएलएडी परियोजनाओं का भी दौरा किया और कहा कि स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र अधिक जांच एवं निवारक उपायों को प्रोत्साहित कर रहा है तथा ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी’ बच्चों की अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कर रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि 7वीं-8वीं कक्षा के छात्र स्मार्ट क्लासरूम में अपनी पढ़ाई का आनंद ले रहे हैं।’’

बाद में, जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि कक्षा में ‘इंटरेक्टिव स्क्रीन’ से छात्रों के लिए सीखना आसान हो जाता है और स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र में सुविधाएं लोगों को निवारक स्वास्थ्य जांच के लिए आकर्षित करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चिकित्सा अधिकारी से सुना कि कैसे एक अच्छा स्वास्थ्य केंद्र लोगों का विश्वास जीतने में मदद करता है और लोग निवारक स्वास्थ्य जांच के लिए अधिक बार उनके पास आते हैं। इससे केंद्र में लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘सांसद के तौर पर हम विकास की अवधारणाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित होते देखना चाहते हैं। इससे हमें खुशी मिलती है।’’

मंगलवार को जयशंकर राजपीपला में छोटूभाई पुरानी जिमनेजियम महाविद्यालय के व्यायामशाला हॉल और खेल उपकरणों का उद्घाटन करेंगे तथा लाछरास गांव में स्मार्ट आंगनवाड़ी एवं स्मार्ट कक्षा का भी उद्घाटन करेंगे।

वह मंगलवार को खेड़ा जिले में चारुसत विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करेंगे और बुधवार को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले अहमदाबाद में लोथल पुरातात्विक स्थल का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट