जरुरी जानकारी | हुंदै, टोयोटा किर्लोस्कर, एमजी मोटर की बिक्री मार्च में बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 64,621 इकाइयों की बिक्री की।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल हुंदै मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 64,621 इकाइयों की बिक्री की।

कंपनी ने बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 32,279 इकाई थीं।

पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 52,600 इकाई रही। इस दौरान 12,021 इकाइयों का निर्यात किया गया।

टोयोटा किर्लोस्कर ने बताया कि उसने मार्च में कुल 15,001 इकाइयां बेचीं, और उनसे 2013 के बाद से सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने पिछले साल मार्च 2020 में 7,023 इकाइयां बेची थीं, जबकि इस साल फरवरी में उसकी कुल बिक्री 14,075 इकाई रही।

एमजी मोटर इंडिया ने बताया कि मार्च में उसकी खुदरा बिक्री 5,528 इकाई रही, जो उसकी अब तक सबसे अधिक मासिक बिक्री है।

कंपनी ने पिछले साल मार्च में 1,518 इकाइयों की बिक्री की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड