जरुरी जानकारी | हुंदै तमिलनाडु में 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र स्थापित करने और विभिन्न अन्य पहल पर 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र स्थापित करने और विभिन्न अन्य पहल पर 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

इससे पहले हुंदै ने 2023 से 2032 के दौरान 10 साल में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, चार्जिंग बुनियादी ढांचे और कौशल विकास में अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। यह 6,180 करोड़ रुपये का निवेश इसके अतिरिक्त है।

कंपनी ने तमिलनाडु वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2024 के दौरान नए निवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा, ‘‘6,180 करोड़ रुपये का यह निवेश राज्य में सामाजिक-आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ यह सहयोग महज निवेश तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, जो कंपनी की हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

किम ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि सामूहिक प्रयासों से तमिलनाडु 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की बड़ी उपलब्धि को हासिल कर पाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\