जरुरी जानकारी | हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री फरवरी में 14 फीसदी घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 53,159 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, एक मार्च हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 53,159 इकाई रह गई।

हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 61,800 इकाइयां बेची थीं।

समीक्षाधीन माह में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत घटकर 44,050 इकाई रह गई।

टोयोटा किर्लोस्कर की थोक बिक्री फरवरी में 38 प्रतिशत घटकर 8,745 इकाई रह गई। कंपनी ने फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में डीलरों को 14,075 इकाइयां भेजी थीं।

निसान इंडिया की कुल थोक बिक्री फरवरी में 57 प्रतिशत बढ़कर 6,662 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 2,456 इकाइयों की बिक्री की और 4,206 इकाइयों का निर्यात किया। ऑटो विनिर्माता ने पिछले साल इसी महीने में 4,244 इकाइयों की थोक बिक्री की थी।

स्कोडा ऑटो ने बताया कि फरवरी में उसकी बिक्री में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई और यह 4,503 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 853 इकाइयां बेची थीं। स्कोडा ऑटो इंडिया ने एक बयान में कहा कि फरवरी 2022 की बिक्री में मुख्य रूप से कुशाक एसयूवी का योगदान था।

एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि उसकी खुदरा बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर फरवरी 2022 में 4,528 इकाई हो गई, जो फरवरी 2021 में 4,329 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड