देश की खबरें | नवी मुंबई में 2.7 लाख रुपये मूल्य की ‘हाइड्रो’ गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.78 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रो’ गांजा बरामद किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.78 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रो’ गांजा बरामद किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘हाइड्रोपोनिक्स’ जल-आधारित खनिज पोषक घोलों का उपयोग करके कृत्रिम वातावरण में मिट्टी के बिना की जाने वाली खेती का एक प्रकार है। इसी प्रक्रिया से हाइड्रो गांजे की उपज तैयार की जाती है।

पुलिस गश्ती दल ने मंगलवार तड़के वाशी क्षेत्र में जुई पुल के नीचे एक स्कूटर पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा।

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन की तलाशी ली जिस दौरान स्कूटर की डिक्की से हाइड्रो गांजा मिला।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और आरोपी इसे किसे बेचने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई